सिंगरौली: जयंत गोलाई बस्ती में सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, घर और सामान जलकर खाक
गोलाई बस्ती के एक मकान में रखे सिलेंडर फटने के कारण घर में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण घर व गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है वहीं पार्षद अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचे और सूझबूझ दिखाते हुए घर में मौजूद सभी लोगों को घर से बाहर निकाल लिया मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलवाकर आग पर काबू पा लिया गया है।