ऊंचाहार: जीत का पुरवा इटौरा बुजुर्ग गाँव में पेड़ गिरने की चपेट में आने से किसान की हुई मौत
ऊँचाहार क्षेत्र में बुधवार को आये तेज तूफान की वजह से हुई घटनाओं में जहां आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये, तो क्षेत्र के जीत का पुरवा इटौरा बुजुर्ग गाँव में महुआ का पेड़ गिरने की चपेट में आने से किसान चंद्रभान पाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।परिजनों में कोहराम मचा है।