भोरे: भोरे में भरत तिवारी के लिए न्याय की मांग को लेकर संघर्ष जारी, बीते देर शाम लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि
भोरे में बीते देर शाम भोजपुर में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर न्याय के लिए संघर्ष जारी है। इसी कड़ी में भोरे के वायरलेस मोड़ से थाना मोड तक लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर भरत तिवारी के लिए इंसाफ की मांग की। इस न्याय की लड़ाई में भारत तिवारी के परिवार के समर्थन में काफी लोग शामिल हुए। इस दौरान कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि भी दी गई।