ललितपुर: जीआरपी ललितपुर पुलिस ने चार माह पूर्व रेलवे स्टेशन ललितपुर से गुमशुदा व्यक्ति को खोजकर परिजनों को सुपुर्द किया
पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झाँसी के निकट पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी ललितपुर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति जो कि पिछले करीब 4 माह से ललितपुर स्टेशन से लापता हो गया था जीआरपी पुलिस के द्वारा ललितपुर से गुमशुदा व्यक्ति को खोजकर परिजन को सुपुर्द किया।परिजनों ने जीआरपी पुलिस की भूरी भूरी प्रसन्नता की।