रामगढ़: सरजा गांव के शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उच्च विद्यालय में 10वीं के छात्रों को दी गई विदाई
Ramgarh, Palamu | Jan 30, 2026 रामगढ़ प्रखंड के उलडंडा पंचायत के सरजा गांव के शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उच्च विद्यालय में शुक्रवार दोपहर 3 बजे दसवीं कक्षा के दस छात्र छात्राओं को विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। एक से बढ़कर एक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर अपनी कला से परिचय कराया।