सिंघवारा: नदियामी महायज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, जया किशोरी बोलीं- “भक्ति बुढ़ापे के लिए नहीं”
तारडीह से बड़ी खबर है, जहां नदियामी में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ इन दिनों आस्था का विशाल केंद्र बन गया है। महायज्ञ के तहत चल रही श्रीमद्भागवत कथा में विश्व प्रसिद्ध कथावाचिका जया किशोरी के प्रवचन को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा की शुरुआत भगवान की आरती से हुई, जिसके बाद जया किशोरी के मधुर भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना