खैरथल: खैरथल जिला के पेहल गांव की पहाड़ियों में लगी आग, सुखी झाड़ियों में तेजी से फैल रही, ग्रामीण बुझाने में जुटे
खैरथल-तिजारा जिले के पेहल गांव में पहाड़ पर भीषण आग लग गई। घाटी के पास स्थित हनुमान मंदिर के आसपास पहाड़ी क्षेत्र में लगी इस आग ने तेज हवा के कारण कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि आग तेजी से सूखी झाड़ियों और पेड़ों को अपनी चपेट में ले रही है।