बेगूसराय: बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, परिजनों में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो ठेकेदार युवक को कुचल दिया। जिससे दोनों ठेकेदार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर गांव के समीप की है।