फारबिसगंज: फारबिसगंज रानीगंज सड़क मार्ग पर रामपुर के समीप सड़क पर जलजमाव की स्थिति
फारबिसगंज रानीगंज सड़क मार्ग पर रामपुर के समीप सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को एक बजे स्थानीय लोगों ने बताया स्टेट हाइवे पर इस प्रकार की स्थिति बनी हुई है जो काफी दुखद बात है। स्थानीय प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। बड़ी संख्या में इस सड़क मार्ग से लोगों का आवागमन होता है।