लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में फुलवरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार डाक पार्सल पिकअप वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 55 वर्षीय हसन मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि रॉन्ग साइड से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।