उदवंत नगर: खरौनी के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के आरा अरवल सड़क मार्ग पर खरौनी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत। मृतक की पहचान गड़हनी निवासी सुग्रीव सिंह का अड़तीस वर्षीय पुत्र शंकर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम को आरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।