ईसागढ़: बमनावर गांव से लापता हुई 31 वर्षीय विवाहिता, ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर की तलाश शुरू
बमनावर गांव से एक 31 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार बमनावर निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति ने गुरूवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 31 वर्षीय पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है जो बापस घर नहीं आई, फरियादी की शिकायत पर ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।