भरगामा: 1551 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ कुशेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के महथावा बाजार स्थित कुशेश्वर नाथ शिव मंदिर में प्रस्तावित शिवलिंग स्थापना को लेकर रविवार को 1551 महिलाओं की ऐतिहासिक और भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। गांव की गलियों से लेकर मुख्य बाजार तक हर ओर “हर हर महादेव” और भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही,