बख्तियारपुर: बख्तियारपुर न्यू बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई वृद्ध महिला,पटना रेफर
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास पर सोमवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ट्रक की चपेट में आने से 70 वर्षीय रामसखी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार वह बाजार से पैदल नया टोला राघोपुर स्थित अपने घर जा रही थीं, तभी ट्रक ने उनके पैर को कुचल दिया,जिसके बाद वे गिर गईं। इसके बाद सड़क से उठाकर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उन्हें इला