नागौर: इंदिरा कॉलोनी में घर के बाहर बैठे युवक के साथ मारपीट करने का कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मामला, पुलिस जांच में जुटी
Nagaur, Nagaur | Jun 12, 2024 नागौर शहर के कोतवाली थाने में एक युवक ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपने इंदिरा कॉलोनी स्थित मकान के बाहर बैठा था इसी दौरान विकास चांगरा सहित छः सात लोग वहां आकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिसको लेकर पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।