घोसी: खपुरा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास कार और ऑटो की टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
खपुरा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप कर एवं ऑटो में भीषण ठक्कर हो गई। इस दौरान दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इस भीषण टक्कर में ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी ऑटो चालक को आसपास के लोगों के द्वारा तत्काल पीएचसी घोसी लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया।