छतरपुर नगर: जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा पीड़ित, कार्रवाई की मांग को लेकर दिया आवेदन।
छतरपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में ग्राम मुड़ाहरा निवासी चंद्रपाल कुशवाहा ने अपनी स्वामित्व वाली जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने शिकायत में बताया कि अनिल शिवहरे द्वारा उनकी भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।वही इस मामले की जानकारी आज 10 जून दोपहर करीब 4:00 बजे बुजुर्ग ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में दी है।