शाहजहांपुर। चौक क्षेत्र के मां दुर्गा मंदिर मार्ग पर प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर स्थानीय दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है। मौके पर पहुंचकर व्यापारियों से बातचीत में उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से उनकी दुकानें प्रभावित होंगी, जिससे रोज़गार पर सीधा असर पड़ेगा।