सबलगढ़: एसडीएम ने जेसीबी मालिक को बताया गरीब, छोड़ी जेसीबी: सरकारी जमीन से अवैध मिट्टी उत्खनन करते आरआई पटवारी ने जब्त करवाई थी
रामपुर कला क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध मिट्टी उत्खनन के मामले में पकड़ी गई एक जेसीबी मशीन को बाद में छोड़ दिए जाने से प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जब्त की गई मशीन को एसडीएम न्यायालय के आदेश के बाद मुक्त कर दिया गया। आदेश में जेसीबी मालिक की आर्थिक स्थिति का उल्लेख किए जाने को लेकर चर्चा तेज है।