बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सेठानी घाट पर मां नर्मदा की महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें सांसद दर्शन सिंह चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधि विधान से मां नर्मदा की पूजा-अर्चना एवं महाआरती की।