अशोकनगर में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने रविवार शाम कलेक्ट्रेट कार्यालय में नायब तहसीलदार शंभू सिंह मीणा को 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इससे पहले सैकड़ों शिक्षकों ने शहर में एक विशाल रैली निकाली। ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, अध्यापक संवर्ग की नियुक्ति दिनांक से सेवा गणना, अमानवीय ई-अटेंडेंस व्यवस्था पर रोकने सहित 21 सूत्रीय मांगें रखीं।