बरेली: डीएम ने बस स्टेशनों के निर्माण के लिए हैंडओवर प्रगति की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
डीएम नें बस स्टेशनों के निर्माण हेतु हैंडओवर प्रगति की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश।जिलाधिकारी बरेली ने आज बस स्टेशनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न बस स्टेशनों के निर्माण हेतु भूमि हैंडओवर की स्थिति, कार्यों की अद्यतन प्रगति एवं आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।