सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर में बच्चा डूबा, गोताखोरों की तलाश जारी, परिवार में मचा कोहराम
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के अंबाला रोड पर बड़ी नहर में एक बच्चा अचानक डूब गया। मिली जानकारी के अनुसार, नहर में नहाते समय यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है, लेकिन बच्चा शनिवार दोपहर 3:00 बजे तक बरामद नहीं हुआ। घटना से युवक के परिजनों में हाहाकार मच गया है।