शुक्रवार को शाम 5 बजे जिले में कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर कांकेर पुलिस द्वारा चैंबर ऑफ कॉमर्स, पेट्रोल पंप एवं मेडिकल स्टोर संचालकों की विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक राखेचा के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संपन्न हुई। सराफा दुकानों में नकाब, घूंघट या हेलमेट पहनकर आने को मना किया गया।