शाजापुर: मक्सी में 7 दिवसीय भागवत ज्ञान गंगा उत्सव का शुभारंभ
मक्सी में शनिवार को 7 दिवसीय भागवत ज्ञान गंगा उत्सव का शुभारंभ हुआ। दोपहर 3 बजे मंगल कलश यात्रा के साथ आयोजन की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर नगर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। श्याम महिला मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केरल के पंडित राघवेंद्र