मौदहा: अरतरा में ट्रांसफार्मर की चिंगारी से 20 बीघा खेतों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
तहसील क्षेत्र के अरतरा गांव में एक सरकारी ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 20 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की पराली जलकर राख हो गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सबसे पहले किसान शिवशंकर के खेत में लगी। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते 20 बीघा क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इत