शामली: शामली के रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
Shamli, Shamli | May 24, 2026 रविवार की दोपहर 2 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर शामली जनपद में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को एसपी शामली एनपी सिंह के आदेशानुसार थाना आदर्श मंडी पुलिस ने शामली के रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान रेल यात्रियों और खास तौर पर युवाओं को जागरूक किया।