परबत्ता: विक्रमशिला पुल का हिस्सा गंगा में समाया, अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच नाव बना सहारा
भागलपुर स्थित विक्रमशिला पुल का बीच का हिस्सा गंगा नदी में समा जाने से खगड़िया और भागलपुर के बीच आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इस अचानक हुई घटना ने हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है और दोनों जिलों के बीच संपर्क व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। पुल मार्ग बंद होने के बाद परबत्ता प्रखंड के अगुवानी-सुल्तानगंज गंगा घाट पर नाव के सहारे आवागमन शुरू हो गया