केवटी रनवे: भीम आर्मी के नाम का दुरुपयोग पड़ा भारी, आरोपी को थाने बुलाकर दी गई कड़ी चेतावनी,केवटी थाना की कारवाई
भीम आर्मी ने संगठन के नाम और पद के दुरुपयोग को लेकर सख्त रुख अपनाया है। दरअसल, 12 जून 2026 की देर रात करीब 9 बजे भीम आर्मी दरभंगा प्रमंडल की एक विशेष टीम ने केवटी थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष से मुलाकात की। टीम ने शिकायत की कि कुछ लोग संगठन के नाम और पद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे संगठन की छवि खराब हो रही है।