महापौर डॉ. अजय कुमार ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे रायवाला स्थित सौर ऊर्जा संचालित इको ग्रीन शौचालय का रिबन काटकर, नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। शौचालय का निर्माण स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत सुलभ सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन द्वारा कराया गया है। महापौर ने कोतवाली थाना मण्डी के पीछे बनायी जा रही पार्किंग का भी निरीक्षण किया।