सीतापुर: महोली में अज्ञात कारणों से युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद के महोली इलाके में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर युवक को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा अस्पताल ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर युवक को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मामले में युवक की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।