महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में बैठक हुई।महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मंच, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, बिजली और स्वच्छता की जिम्मेदारियां अधिकारियों को सौंपी गईं।