विदिशा नगर: 2 साल पहले दो बेटों और 15 दिन पहले बेटी को छोड़कर महिला किसी और के साथ भागी, पति पहुंचा कलेक्ट्रेट
करारिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक युवक अपने तीन मासूम बच्चों को लेकर शनिवार सुबह 11:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे, जिसमें दो बेटे एक बेटी शामिल थी, सभी की उम्र 4 से 6 वर्ष के बीच की थी। वह कलेक्टर और एसपी के पास अपनी पत्नी को वापस लाने की गुहार लेकर पहुंचे, उन्होंने बताया कि उनकी शादी 7 साल पहले रायसेन जिले में रहने वाली महिला से हुई थी।