रामगंजमण्डी: भटवाड़ा में करंट फैलने की चर्चा, महिला और बालक घायल, ग्रामीणों ने किया जाम
रामगंजमंडी क्षेत्र के चेचट थाना इलाके के भटवाड़ा गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे करंट फैलने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का दावा है कि गांव के किर मोहल्ले में कुछ घरों, दीवारों, कूलर, पंखों तथा अन्य घरेलू उपकरणों में करंट दौड़ गया जिसकी चपेट में आने से मधु बाई पत्नी हरिश केवट तथा बनवारी पुत्र रमेश केवट घायल हो गए। मधु बाई को उपचार के लिए चेचट के