सागर नगर: केन बेतवा सिंचाई परियोजना से लाभान्वित तहसीलों में तीन दिन होंगे कार्यक्रम जिले के 262 ग्रामो में शुरू हुई कलश यात्रा
केन बेतवा सिंचाई परियोजना से लाभान्वित तहसीलों में तीन दिनी कार्यक्रम आज से प्रारंभ हुए जिसमें प्रथम दिन जिले के 262 ग्रामों मे कलश यात्रायें शुरू की गई। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सिंचाई परियोजना में लाभान्वित तहसीलों में तीन दिन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसकी परिप्रेक्ष्य में आज कलश यात्राएं पूरी विधि विधान से शुरू हुई।