बागपत: सिसाना में विद्युत लाइन से चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग, करीब 60 बीघा गेहूं जलकर हुई राख, DM से मुआवजे की मांग
Baghpat, Bagpat | Apr 10, 2026 शुक्रवार की सुबह करीब साढे नौ बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्राम सिसाना में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के चलते लपटें तेजी से फैलती चली गईं। ग्रामीणों ने शोर मचाकर अन्य किसानों को मौके पर बुलाया और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।