परवलपुर: परवलपुर के निःशुल्क कोचिंग सेंटर को मिला सहयोग, ऋषव कश्यप ने उपलब्ध कराए पंखे, टेबल और कुर्सियां
नगर पंचायत मुख्यालय परवलपुर बाजार स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर, जो पिछले लगभग तीन वर्षों से दर्जनों जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है, समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बना हुआ है। इसी क्रम में परवलपुर बाजार निवासी मॉडल ऋषव कश्यप ने कोचिंग सेंटर पहुंचकर बच्चों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस मामले की जानकारी शनिवार की दोपहर 11: