कटनी जनपद क्षेत्र के खरखरी-1 के गाँव देवडोगरा के ग्रामीण आज मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे थे। जहां उन्होंने शिकायत में बताया कि जिस शासकीय भूमि पर वे 40 से 45 वर्षो से निवासरत है वन विभाग उस भूमि को खाली करने उन्हें आए दिन धमका रहा और उनके कच्चे घर तोड़ने कहा जा रहा बेघर होने के डर से ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुँचे और गुहार लगाई है।