औरैया: यूपी बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मैनेजर को रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार बनाया गया, उच्चके ने दो अंगूठियां चुरा लीं
मोहल्ला तिलक नगर स्थित उत्सव गेस्ट हाउस में यूपी बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मैनेजर सोमवार को झांसी से रोडवेज बस द्वारा औरैया ड्यूटी आ रहे थे। रास्ते में वह जहर खुरानी गैंग के शिकार हो गयें। जहर खुरानी के सदस्यों ने उनकी दो अंगूठियां पार कर दी। कानपुर पहुंचने पर मैनेजर को थोड़ा होश आया। बस के चालक व परिचालक ने मैनेजर के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से घटना की जानकारी दी।