औरैया: सावन के पहले सोमवार को मंदिर पहुंचे पुलिस अधीक्षक, बोले- सभी व्यवस्थाएं चल रही हैं दुरुस्त
सावन के पहले सोमवार पर देवकली मंदिर में भोले बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। वहीं व्यवस्थाओं को देखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त चल रही हैं।