झांसी: कोतवाली थाना क्षेत्र के सलीम बाग में झांसी शहर काजी के भतीजे मुफ्ती खालिद नदवी को भीड़ ने NIA की हिरासत से छुड़ाया
Jhansi, Jhansi | Dec 12, 2024 झांसी में शहर काजी के भतीजे मुफ्ती खालिद नदवी को भीड़ NIA की हिरासत से छुड़ाकर ले गई। यूपी ATS के साथ NIA ने विदेशी फडिंग मामले में बुधवार रात 2.30 बजे सुपर कॉलोनी में मुफ्ती के घर छापा मारा। टीम ने 8 घंटे तक घर में सर्च और पूछताछ की। गुरुवार समय लगभग दोपहर 12:00 बजे जब मुफ्ती को हिरासत में लेकर टीम घर से बाहर निकलने लगी तो समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया।