खातेगांव: हंडिया बैराज परियोजना निर्माण में ब्लास्टिंग के दौरान नेमावर के कुंडगांव खुर्द पर बरसे बड़े-बड़े पत्थर
नेमावर क्षेत्र के कुंडगांव खुर्द में बांध निर्माण में जुटे ठेकेदार द्वारा बिना किसी कानूनी सुरक्षा मानकों और आवश्यक सावधानियों के आबादी क्षेत्र के करीब एक भीषण और अनियंत्रित विस्फोट ( हैवी ब्लास्टिंग) कर दिया गया। जिसने पूरे गांव को दहला दिया। अनेक मवेशी होकर गंभीर रूप से घायल हो गए, कुंडगांव के ग्रामीण एसडीएम कार्यलय व तहसील कार्यालय पहुंचे