रगजा गांव से पुलिस ने एक लीटर महुआ शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार
Sakti, Sakti | Feb 4, 2024 सक्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रगज़ा गांव में एक महिला बिक्री हेतु महुआ शराब रखी हुई है। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और एक लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी महिला रजनी उरांव को पकड़ा। पुलिस ने महिला के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) (क) के तहत कार्रवाई की है।