मझगवां: सतना चित्रकूट मार्ग पर ग्राम कमलों के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल
कोठी थाना क्षेत्र के सतना चित्रकूट मार्ग ग्राम कमलों के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गया।जिसमें ट्रैक्टर चालक घायल हुआ हैं।सूचना पर कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुँची थी।जहाँ घायल ड्राइवर को ईलाज के लिए CHC कोठी लाया गया था।जहाँ डॉ ने ईलाज बाद गंभीर हालत में ट्रैक्टर चालक को जिला अस्पताल सतना रेफर किया हैं।