छतरपुर नगर: पूछताछ के नाम पर मारपीट का आरोप, लक्ष्मण कॉलोनी की महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
छतरपुर में एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर बड़ा मलहरा थाना पुलिस पर पूछताछ के दौरान प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बुधवार की शाम 5 बजे कहा है कि एक लापता युवती की जांच के सिलसिले में पुलिस उसके घर पहुंची और पूछताछ के नाम पर उसके, परिवार के अन्य सदस्यों तथा नाबालिग ननद के साथ मारपीट की। पीड़िता ने दावा किया।