बरेली: गिरधरपुर निवासी एक व्यक्ति की जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत
सिरौली थाना क्षेत्र के गिरधरपुर निवासी माया देवी के पति राजू लाल ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर बताया उसकी जमीन पर कोर्ट से स्टे है उसके बावजूद भी दबंग दबंगई के बल पर उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं पीड़ित ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसएसपी बरेली से प्रार्थना पत्र देकर की है