ताखा: श्रीराम कथा में अंगद-रावण संवाद का वर्णन: छठे दिन लंकाकांड प्रसंग में शांतिदूत अंगद ने दी चुनौती
Takha, Etawah | Jun 8, 2026 आपको बताते चले इटावा के पुरैला स्थित श्री ठाकुर जी शाला मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के छठवें दिन लंकाकांड के महत्वपूर्ण प्रसंग 'अंगद-रावण संवाद' का वर्णन किया गया। कथा व्यास पं. अमित तिवारी उर्फ छुन्ना पंडित ने श्रद्धालुओं को बताया कि भगवान श्रीराम ने युद्ध और विनाश को टालने के लिए अंगद को शांतिदूत बनाकर रावण के दरबार में भेजा था।