नरवल थाना क्षेत्र में रविवार सोमवार मध्यरात्रि में 30-वर्षीय सुरजीत नमक युवक का शव सड़क किनारे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार शाम 7 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने गांव के कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया।शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया और नरवल सड़क मार्ग जाम कर दिया।