पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 3 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jan 13, 2025 जिले की इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 3 व्यक्तियों को आज शांति भंग में गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने सोमवार दोपहर 1 बजे बताया कि आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर दिलशाद उर्फ गोलू पुत्र अशफाक, राजू पुत्र रमेशचंद्र बैरवा व अजय पुत्र केदारलाल मीणा को गिरफ्तार किया।