बिहिया: बिहिया थाने की पुलिस ने तेघरा गांव में छापेमारी कर 15 लीटर देशी शराब समेत एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Behea, Bhojpur | Apr 15, 2024 बिहिया थाने की पुलिस ने आज सोमवार को थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में छापेमारी कर 15 लीटर देशी शराब बरामद करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। बिहिया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार धंधेबाज घूम-घूमकर शराब बेच रहा था जिसे सूचना पाकर गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये धंधेबाज तेघरा गांव निवासी बताया जाता है।